गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने व पूर्ण गोहत्या प्रतिबंध की मांग; दौसा में हजारों गोभक्तों ने निकाली संकीर्तन यात्रा

Jul 27, 2026 - 19:21
 0
गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने व पूर्ण गोहत्या प्रतिबंध की मांग; दौसा में हजारों गोभक्तों ने निकाली संकीर्तन यात्रा

दौसा (अवधेश अवस्थी) गो सम्मान अभियान' के द्वितीय चरण के तहत देश के 780 जिला मुख्यालय केंद्रों पर जिला कलेक्टरों के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपे जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को दौसा जिला मुख्यालय पर साधु संतों के सानिध्य में गौ भक्तों ने पूजा अर्चना कर संकीर्तन करते हुए सोमनाथ मंदिर से दोसा कलेक्ट्रेट तक भव्य विजय संकीर्तन प्रार्थना रैली निकाली गई,  जिसमें संतों और हजारों गोभक्तों ने नंगे पांव चलकर गौ माता को राष्ट्र माता बनाने का समर्थन दिया।

गौ  सम्मान आव्हान अभियान के दौसा जिला प्रचारक सुशील शर्मा ने बताया कि पूरे भारत देश के साधु संतों के सानिध्य में गौ माता के लिए सेवा सुरक्षा और सम्मान को लेकर गौ सम्मान आव्हान अभियान चलाया जा रहा है जिस का मुख्य उद्देश्य गो माता को राष्ट्रमाता घोषित कराना और देश में पूर्ण गोहत्या प्रतिबंध लगाना है। अभियान के तहत देशभर से 40 करोड़ हस्ताक्षर एकत्र करने का लक्ष्य है, जिसके प्रथम चरण में 27 अप्रैल तक सवा 5 करोड़ हस्ताक्षर जमा हुए थे। वहीं द्वितीय चरण में जिला कलेक्टर को 114 92 पन्नों पर 292 900 गौ भक्तों के हस्ताक्षर कराकर डिजिटल रूप में पेन ड्राइव में  हस्ताक्षरों से युक्त प्रार्थना पत्र जिला कलेक्टर को दिया गया।

को सम्मान आवाहन अभियान के दौसा जिला सह प्रचारक गौ पुत्र अवधेश अवस्थी  ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार देश की सभी राज्य सरकारों से राष्ट्र और भारतीय संस्कृति के हित में संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से प्रार्थना कर दो माता को राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करवाई भारत में गो हत्या  पर पूर्णतया प्रतिबंध लगे गौ हत्या पूर्णतया समाप्त हो जिससे गौ माता पूर्णतया सुरक्षित हो गौ माता को राष्ट्रमाता राष्ट्र देव राष्ट्र आराध्या राष्ट्र धरोहर अथवा राष्ट्र आधार का सम्मानित पद प्रदान करें गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून लागू हो और केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय बने, गोचर बोर्ड बने चारा सुरक्षा नीति तय हो, गौ आधारित कृषि सुनिश्चित हो इन्हीं उपदेशों को लेकर गो भक्तों की भावनाओं को सरकार तक पहुंचा जा रहा है 

संकीर्तन यात्रा में महंत अमर दास महाराज राम मंदिर दोसा, महंत राम लखन दास महाराज फौजी बाबा आश्रम समलेटी, महंत परमानंद दास महाराज सालासर बालाजी धाम,  स्वामी कृष्णानंद दुर्गा मंदिर दौसा, सुशील शर्मा दौसा जिला प्रचारक घोष सम्मान आव्हान अभियान, गोपुत्र अवधेश अवस्थी दोसा जिला सहप्रचारक गो सम्मान आव्हान अभियान दोसा, रोहित डंगायच , एडवोकेट सतीश पारीक, रूपनारायण मामोडिया, ब्रजराज शर्मा, जयशंकर शर्मा, घनश्याम जायसवाल, महेश आचार्य, लक्ष्मण चौधरी, नरेंद्र शर्मा, जगदीश महावर, रमाकांत शर्मा, इंदिरा शर्मा, अंजू महेश्वरी, कमलेश जांगिड़ , केदार प्रसाद शर्मा, मनोज हरितवाल, राकेश मेडिवाल, अक्षित जांगिड़, मोनू बालाजी सहित दौसा जिले के हजारों गौ भक्त को प्रेमी पर्यावरण प्रेमी धर्म प्रेमी बंधु सहित माता बहने मौजूद रही

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................