चमत्कारी हनुमान मंदिर के पास प्रशासन ने हटाया अस्थाई अतिक्रमण: मुख्य मार्ग पर जलभराव से मिली राहत

Jul 29, 2026 - 15:16
 0
चमत्कारी हनुमान मंदिर के पास प्रशासन ने हटाया अस्थाई अतिक्रमण: मुख्य मार्ग पर जलभराव से मिली राहत

अलवर के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित श्री चमत्कारी हनुमान मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ की समस्या से ग्रामीणों व श्रद्धालुओं को राहत मिली है। बुधवार को तहसीलदार रोहित मीना ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मार्ग को सुचारू करवाया।

गंदे पानी से राहगीरों को होती थी परेशानी

जानकारी के अनुसार, मंदिर के समीप मुख्य सड़क पर घरों के निस्तारण का गंदा पानी और बारिश का पानी जमा हो जाता था। इस कारण राहगीरों और मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जलभराव और कीचड़ के कारण अक्सर राहगीर तथा दुपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो जाते थे।

\समस्या की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार रोहित मीना, पीडब्ल्यूडी की जेईएन राजेश्वरी वर्मा और पटवारी सुखविंदर मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी की सहायता से सड़क किनारे हुए अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया। इसके साथ ही, पानी की उचित निकासी सुनिश्चित की गई और सड़क पर फैले कीचड़ को साफ करवाया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है