राजेंद्र मार्ग विद्यालय में हार्टफुलनेस संस्थान द्वारा ध्यान सत्र का आयोजन ,छात्रों ने सीखे मन की शांति और एकाग्रता के गुर

Jul 28, 2026 - 17:17
 0
राजेंद्र मार्ग विद्यालय में हार्टफुलनेस संस्थान द्वारा ध्यान सत्र का आयोजन ,छात्रों ने सीखे मन की शांति और एकाग्रता के गुर

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग, भीलवाड़ा में आज हार्टफुलनेस' संस्था की ओर से एक विशेष ध्यान (मेडिटेशन) एवं मार्गदर्शन सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के प्रतिनिधि एवं अजमेर के पूर्व संयुक्त निदेशक  महावीर कुमार शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
सत्र के दौरान  महावीर कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को 'हार्ट मेडिटेशन' (हृदय ध्यान) के महत्व से अवगत कराया और बताया कि किस प्रकार ध्यान के माध्यम से मानसिक तनाव को दूर कर एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित छात्रों को ध्यान का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य  राजेंद्र सिंह गहलोत ने की। उन्होंने मुख्य अतिथि  शर्मा का राजस्थानी परंपरा अनुसार साफा बांधकर स्वागत किया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजगता का संदेश देते हुए उन्हें पौधा भेंट किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन प्राध्यापक  सांवरा लाल कुमावत ने किया। वहीं, कार्यक्रम की संपूर्ण मीडिया कवरेज और प्रेस विज्ञप्ति का दायित्व मीडिया प्रवक्ता एवं प्राध्यापक सत्येन्द्र माली ने निभाया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य  अंकित उपाध्याय, प्राध्यापक  राजेश कुमार शर्मा,  भागचंद जैन सहित विद्यालय का समस्त सम्मानित स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है