एक पेड़ मां के नाम से प्रेरित होकर खेड़ी शिला में रोपे 151 पौधे, परिजनों ने हर माह पौधारोपण का लिया संकल्प

Jul 28, 2026 - 17:03
 0
एक पेड़ मां के नाम से प्रेरित होकर खेड़ी शिला में रोपे 151 पौधे, परिजनों ने हर माह पौधारोपण का लिया संकल्प

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेड़ी शिला में पर्यावरण संरक्षण और पूर्वजों की स्मृति को सहेजने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल देखने को मिली। यहां केंद्र सरकार के एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर श्मशान भूमि परिसर में स्व. श्री हरीश जी बरमोटा दायमा की पुण्य स्मृति में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने मिलकर 151 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे। इस अवसर पर स्वर्गीय हरीश के परिजनों ने पर्यावरण संरक्षण को अपनी पारिवारिक परंपरा से जोड़ते हुए प्रत्येक माह एक पौधा लगाने का संकल्प भी लिया।

 पौधारोपण के बाद भाजपा नेता प्रकाश भाकर ने कहा कि माता-पिता न केवल जीवन देते हैं, बल्कि जीवन जीने के श्रेष्ठ संस्कार भी प्रदान करते हैं। उनकी स्मृति को जीवंत रखने का सबसे बेहतरीन तरीका एक पौधा लगाना है, जो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण, फल और छाया प्रदान करेगा। उन्होंने रोपे गए सभी 151 पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने की बात कही। उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आमजन को अपने माता-पिता व प्रियजनों की याद में पौधारोपण करने के लिए प्रेरित करना है, जिससे क्षेत्र में हरियाली का दायरा बढ़ सके। इस दौरान नेमीचंद बरमोटा, बंसी मुंडेल, अमर सारण, रूपाराम गोरा, घनश्याम मुंडेल, कुशाल तिवाड़ी, देवाराम मुंडेल, राजेन्द्र मुंडेल, राज जांगिड़, विटू शर्मा, कैलास चौकीदार और राजेन्द्र प्रजापत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है