जिला कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

Jul 27, 2026 - 18:20
 0
जिला कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

खैरथल (हीरालाल भूरानी) जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा एवं स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। 
बैठक में जिला कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस के आयोजन स्थल एवं आयोजन के विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में तैयारी हेतु विस्तार से समीक्षा की। जिसमें स्थल पर ध्वजारोहण, मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, माननीय राज्यपाल के भाषण की प्रति, प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र, बेरिकेडिंग व्यवस्था, प्राथमिक उपचार, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की विभिन्न विभागों के माध्यम से की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। 
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के दौरान प्राप्त सभी लंबित शिकायतों एवं प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी को पालनहार योजना के तहत अध्यनरत सर्टिफिकेट जारी कर जिले के पालनहार लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए नियमित रूप से लंबित शिकायतों में कमी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन परिवादों का संबंध संबंधित विभाग से नहीं है, उनमें परिवादी से संपर्क कर उचित विभाग को समय पर स्थानांतरित किया जाए तथा अनावश्यक रूप से एक विभाग से दूसरे विभाग में प्रकरण लंबित नहीं रखा जाए।
बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमन, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष कुमार जाटव, उपखंड अधिकारी किशनगढ़ बास सत्यवीर, उप अधीक्षक किशनगढ़ बास लाल सिंह यादव, कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ओमप्रकाश किराड, अधीक्षण अभियंता जलदाय विभाग धर्मवीर यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, जिला रसद अधिकारी राकेश सोनी, सहायक निदेशक आयुर्वेद अजीत बाल्याण, सहायक अभियंता बिजली विभाग दिनेश भड़ाना, पुलिस, राजीविका, बिजली, कृषि, वन, शिक्षा, सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................