रामगढ़: 'गुरु वंदन' कार्यक्रम के तहत बाबा गिरवरनाथ मंदिर में बाबा नंदलाल का किया पूजन, लिया आशीर्वाद

Jul 29, 2026 - 15:59
 0
रामगढ़: 'गुरु वंदन' कार्यक्रम के तहत बाबा गिरवरनाथ मंदिर में बाबा नंदलाल का किया पूजन, लिया आशीर्वाद

रामगढ़ (राधेश्याम गेरा)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से संपूर्ण प्रदेश में आयोजित किए जा रहे 'गुरु वंदन' कार्यक्रम के अंतर्गत रामगढ़ उपखंड क्षेत्र के ग्राम करौली खालसा स्थित बाबा गिरवरनाथ महाराज मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में अलवर सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सागवान एवं रामगढ़ तहसीलदार आशीष कुमार शर्मा बाबा गिरवरनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से जारी 'गुरु वंदन प्रशस्ति पत्र' परम श्रद्धेय बाबा नंदलाल महाराज को भेंट कर उनका गुरु वंदन किया और क्षेत्र की खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर समिति सदस्य एडवोकेट मोहित जैन ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना की गई। पूज्य बाबा नंदलाल महाराज ने प्रदेश एवं क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और जन-कल्याण की मंगलकामना की। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से अतिथि सरस डेयरी अध्यक्ष नितिन सागवान और तहसीलदार आशीष कुमार शर्मा का पटका पहनाकर एवं सम्मान चिह्न देकर भव्य स्वागत किया गया।

गुरु वंदन कार्यक्रम के दौरान धार्मिक माहौल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्य मोहित जैन, हरि वर्मा, अंकित शर्मा, राकेश जैन, सरवन चोपड़ा, रोहण और कुंदन वर्मा सहित अनेक स्थानीय गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है