गाँधी सेवा रत्न अवार्ड-2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू; देशभर की प्रतिभाओं से मांगे आवेदन

Jul 27, 2026 - 18:42
 0
गाँधी सेवा रत्न अवार्ड-2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू;  देशभर की प्रतिभाओं से मांगे आवेदन

उदयपुरवाटी/बुगाला (सुमेर सिंह राव )  राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वावधान में होने वाले गाँधी सेवा रत्न अवार्ड-2026 राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं।संस्था के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाओं के चयन व पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।इन्होंने बताया कि यह राष्ट्रीय सम्मान समारोह प्रत्येक वर्ष 1 सितंबर को गाँधीवादी समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी एवं आदर्श समाज के प्रणेता स्व. बजरंग लाल गाँधी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जाता है।
समारोह का उद्देश्य समाज के उन उत्कृष्ट व्यक्तियों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपने कार्यों से राष्ट्र निर्माण, मानवता की सेवा और गाँधीवादी मूल्यों को सशक्त बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि गाँधी सेवा रत्न अवार्ड केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि सेवा, सत्य, अहिंसा, सामाजिक न्याय, समानता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्वों के योगदान का राष्ट्रीय अभिनंदन है। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रेरणादायी भूमिका निभाई है।राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभाओं को शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एवं अनुसंधान, साहित्य एवं पत्रकारिता, कला एवं संस्कृति, योग, संगीत, नृत्यकला, खेल, शांति स्थापना, राष्ट्र सेवा तथा समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ईमानदारी, पारदर्शिता और जनहित की भावना के साथ कार्य करने वाले राजनीति एवं राजकीय सेवा से जुड़े विशिष्ट व्यक्तियों को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया जायेगा। गाँधी ने बताया कि इस वर्ष समारोह को और अधिक व्यापक एवं राष्ट्रीय स्वरूप दिया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................