'सेफ्टी एंड डिग्निटी फॉर एवरी वूमन' अभियान का समापन

Jul 29, 2026 - 15:41
 0
'सेफ्टी एंड डिग्निटी फॉर एवरी वूमन' अभियान का समापन

खैरथल (हीरालाल भूरानी) महिला सुरक्षा एवं सम्मान को समर्पित 'सेफ्टी एंड डिग्निटी फॉर एवरी वूमन' विशेष अभियान के तहत 1 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बुधवार को अभियान का समापन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।
समापन अवसर पर महिला पुलिस स्टाफ एवं छात्राओं ने अंबेडकर फाटक से अंबेडकर चौक तक पैदल एवं वाहन जागरूकता रैली निकालकर महिला सुरक्षा, सम्मान और जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित कर महिला अधिकार, बच्चों के विरुद्ध अपराध, साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति, पुलिस हेल्पलाइन 1090, 1930, 112 एवं 100, महिला डेस्क, स्वागत कक्ष तथा राजकॉप (RajCop) ऐप सहित विभिन्न विषयों पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं को गुलाब का फूल भेंट कर उनका स्वागत करते हुए की गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जया सिंह रहीं। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन एवं उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों का निर्भीक होकर उपयोग करने का संदेश दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है