देहात जिलाध्यक्ष भूतड़ा के नेतृत्व में भाजपा की विशाल जन आक्रोश रैली, अजमेर कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन

Dec 16, 2021 - 13:26
 0
देहात जिलाध्यक्ष भूतड़ा के नेतृत्व में भाजपा की विशाल जन आक्रोश रैली, अजमेर कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन

अजमेर (राजस्थान/ जीतेन्द्र ठठेरा)भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात के आह्वान पर विशाल जन आक्रोश रैली के अंतर्गत आज अजमेर कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और नकारा निकम्मी राज्य की कांग्रेस सरकार के विरोध में धरना दिया गया। राजस्थान की सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हजारों की सँख्या में पूरे अजमेर देहात के बिजयनगर, मांगलियावास, केकड़ी, पुष्कर, मसूदा, जवाजा, सरवाड़ आदि के गाँवो व अन्य देहात के इलाको से सुबह से ही सैंकड़ो गाड़ियों से कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति व आम जनता सहित सभी अजमेर कलेक्ट्रेट पर पहुँचे। 
आईटी सेल संयोजक एडवोकेट जितेन्द्र ठठेरा ने बताया कि अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के मुख्य नेतृत्व में ही ब्यावर विधानसभा के सभी मंडलो से भी भारतीय जनता पार्टी विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों वाहनों में हजारों की संख्या रैली में पहुंचे। ब्यावर से मण्डल अध्यक्ष नरेश मित्तल, रामावतार लाटा, कानाराम गुर्जर, देवेंद्र सिंह, डुंगरसिंह व सन्तोष रावत के सह नेतृत्व में मिशन गाउण्ड से रैली में भाग लेने के लिए रवाना हुई। महाराणा प्रताप मण्ड़ल महामंत्री सन्तोष जाग्रत ने बताया कि रैली में भाजपा ध्वज और नारों की तख्तियाँ लेकर विशाल जन आक्रोश स्वरूप रैली निकाल कर धरना-प्रदर्शन, हल्लाबोल, नारेबाजी की। 
इस रैली में सभी भाजपा नेता, पूर्व राजस्थान सरकार में मंत्री, वर्तमान विधायक सहित सभी कार्यकर्तागण अजमेर देहात जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा के नेतृत्व में ऐतिहासिक जनआक्रोश रैली निकाली गयी।
जिसमे जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेकर जमकर कोसा। उन्होंने कहा इस निक्कमी कांग्रेस राज में कुछ रिकॉर्ड बनाये जिसमे रेप के मामलों में देश में नम्बर 1, बाल तस्करी में नम्बर 1, भ्रष्टाचार में नम्बर 1,  साईबर क्राइम में भी नम्बर 1 और गहलोत सरकार पूरे राज्य में जंगलराज का माहौल बनाकर जमकर लूटो, जमकर वसूलो की नीति पर कार्य कर रही है। आज के समय मे जनता को राहत मिलने की बजाय इस सरकार ने महंगाई का साम्राज्य खड़ा कर दिया है और राजस्थान के कांग्रेस राज में देश में सबसे महँगी बिजली आज जनता को देने का काम और पेट्रोल-डीज़ल पर देश में सबसे ज़्यादा टैक्स, बेरोज़गारी के कारण आत्महत्या करने वालों में भी राजस्थान अव्वल चुका है। साथ ही ग़रीबी के कारण आत्महत्या करने वालों में पंजाब के बाद राजस्थान का नम्बर आता है।
जिलाध्यक्ष भूतड़ा ने कहा कि गहलोत के जंगलराज में स्कूलों में भी दुष्कर्म के मामलें में उजागर हो रहे हैं जिससे राज्य के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े हो चुके हैं। गहलोत राज में महिला घर, दफ़्तर, थाने, अस्पताल में भी सुरक्षित नहीं है और अब विद्यालय भी दुष्कर्म के केन्द्र बन गए है। गहलोत सरकार के द्वारा पेपर आउट की घटनाओं को लेकर पकड़े हुए लोगों को छोड़ना और ना ही इस पर गंभीरता से जांच करते हुए इन लोगों पर कार्रवाई की गई है जिससे इस सरकार की मिलीभगत सामने दिखाई दे रही है और बेरोजगार छात्रों के साथ में न्याय होने की मंशा पर भी विश्वास उठ गया है। 
इस कांग्रेस सरकार के राज में भ्रष्टाचार प्रायः सभी विभागों सर्वस्पर्शी हो चुका है। भ्रष्टाचार की बात पर प्रतियोगी परीक्षाओं और स्कूल परीक्षाओं में कोई भेदभाव नही है तथा हर जगह भ्रष्टाचार के तहत गहलोत का जंगलराज कायम हो चुका है जिससे जनता बुरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। गहलोत सरकार राज्य को पूर्ण रूप से जंगलराज बनाने में लगी हुई है। श्री भूतड़ा ने कहा कि देश में सर्वाधिक महंगी बिजली और पेट्रोल राजस्थान में मिल रही है और जनहित की बात करने, जनहित में योजनाएं, कार्यक्रम, नीतियों पर कोई भी कार्य योजना नही बनी है और ना ही  जनता की आवाज को सुन रही है। राजस्थान की जनता को झूठे प्रलोभन में फंसा कर 3 साल बाद कुशासन और कुप्रबंधन की मार झेलने को मजबूर कर दिया है। कोरोना काल मे राजस्थान की जनता का बिजली पानी, राशन और व्यापार करने के लिए व किसानों का कर्जा भी माफ नही किया है। राज्य की कांग्रेस सरकार अत्यंत निंदनीय व बेशर्म की तरह गहलोत साब अपनी सरकार बचाने में व्यस्त रहे और इसके साथ ही प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद है। भूतड़ा ने कहा कि आज यह उमड़ा जन सैलाब गवाह है बदलाव का, जन आक्रोश का, निर्णायक जंग का, जो जनता और भाजपा मिल कर लड़ेंगे कांग्रेस सरकार के खिलाफ।
अजमेर देहात की सभी विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, जनता-जनार्दन उपस्थित रहा। इस रैली में जिला मंत्री करण सिंह रावत, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन गोयर, जिला कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल चौहान, पप्पू यादव, एडवोकेट यज्ञेश शर्मा, सुरेश व्यास, मण्डल महामंत्री सत्येन्द्र यादव, नवल मुरारका, मुकेश घांवरी, प्रमोद शर्मा, विक्रांत सिंह, मुकेश जोधावत, पार्षद रवि चोहान, त्रिलोक शर्मा, सुनिता भाटी, पिन्की कुमावत, मुन्नी देवी गहलोत, महिला मोर्चा अध्यक्ष तारा सोनी, लीला रावत, राजेश्वरी यादव, मन्जु गहलोत, सपना शर्मा, शिखा गुप्ता, साधना सारस्वत, रामेश्वर गहलोत, मंत्री बृजकिशोर शर्मा, रमेश दगदी, नितिन खण्डेलवाल, पवन रायपुरीया, जावेद मंसूरी, ललित आसरवा, प्रकाश माली, दीपक दगदी, रविन्द्र राठौड़, प्रकाश सोनी, रणवीर सिंह चौहान, कुंजबिहारी तोलम्बिया, नमन गहलोत, युवराज सिंह, श्रीकिशन जांगिड, अशोक भट्ट, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, रेणु दगदी, देवकीनंदन शर्मा, मुलसिंह राजपुरोहित, शिव सामरिया, चन्दन बिलोनिया, दिलीप दगदी, मोतीलाल, पुरषोत्तम भाटी, सन्तोष दगदी, संजय भाटी, बुधराज शर्मा, विपिन गुजराती सहित सभी उपस्थित हुए।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है