मुख्यमंत्री का ओड समाज से संवाद का भव्य एव ऐतिहासिक कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास जयपुर में आयोजित
खैरथल (हीरालाल भूरानी )ओड महासभा राजस्थान के तत्वाधान में 3 मई 2026 रविवार को मुख्यमंत्री आवास जयपुर में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि रहे व विशेष विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश मांगल जयपुर रहे। ओड महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष प्रेम ओड रामदेवरा के नेतृत्व में आयोजित किया गया । ओड महासभा राजस्थान के अध्यक्ष प्रेम रामदेवरा द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल का साफा व माला पहनकर स्वागत किया गया ओड समाज की मांगों को प्रदेश अध्यक्ष प्रेम रामदेव द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल ने ओड समाज के बीच बैठकर बहुत देर तक समय देखकर ओड समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की समाज द्वारा समाज हित की निम्न मांग की गई जिसमें हर जिले में ओड समाज छात्रावास, राजनीति में ओड समाज के भागीदारी की मांग की गई। मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा विभिन्न मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया व जयपुर में ओड समाज का छात्रावास हेतु व रामदेवरा में रामदेवरा मंदिर पर ओड धर्मशाला के निर्माण हेतु जमीन आवंटन की करने की घोषणा की व ओड समाज बोर्ड गठन व अन्य मांगों पर भी विचार कर जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम में खैरथल तिजारा जिले से ओड महासभा राजस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर मांगल मीरका बसई दिनेश खाम्बरा सरपंच भिणडूसी ओड महासभा प्रदेश संरक्षक रणजीत मजोका ओड समाज राजस्थान प्रदेश प्रवक्ता रमेश मजोका मनोठडी नरेश गड़ाई गोपाल खाम्बरा अध्यक्ष ओड समाज खैरथल तिजारा दीपक मुड़ाई अनिल मुंडाई ओड विनोद मजोका दलीप बीका रिंकू मागल मीरका बसई शेर सिंह गुदली सतवीर बीका मदन खाम्बरा राजाराम गूदली रमेश गूदली सोहन दास सूरा गोविंद खाम्बरा रंजीत खांम्बरा गोपाल अज़ीज़पुर ओड समाज के मुख्यमंत्री संवादकार्यक्रम में ओड समाज की विभिन्न मांगों व मुद्दों पर पर विस्तार से चर्चा की गई व मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया कि मांगों पर गौर किया जाएगा।
मुख्यमंत्री आवास पर ओड समाज के इस जन संवाद कार्यक्रम में अलवर खैरथल भरतपुर जयपुर अजमेर भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़ राजसमंद उदयपुर बीकानेर जैसलमेर कोटा झालावाड़ गंगानगर हनुमानगढ़ फलोदी राजसमंद बाड़मेर बूंदी जालोर अनूपगढ़ राजस्थान के सभी जिलों से भारी संख्या में ओड समाज के लोग उपस्थित रहे।


