पीड़ित मानव की सेवा ही मानुष्य का सबसे बड़ा धर्म

Jun 15, 2020 - 23:01
 0
पीड़ित मानव की सेवा ही मानुष्य का सबसे बड़ा धर्म

डीग भरतपुर 

डीग - श्री हिंदी पुस्तकालय समिति डीग के अरुण सभागार में कर्नल हरिसिंह की अध्यक्षता में अपना घर सेवा समिति डीग द्वारा  शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय अधिकारी चंद्रभान शर्मा द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई गई।
इस अवसर पर समिति की पुरुष इकाई के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह फौजदार और महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती नीरज शर्मा एवं दाऊदयाल गंधी आदि वक्ताओं ने समिति के उद्देश्य और कार्यकलापों पर प्रकाश डाला तथा पीड़ित मानवता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए समाज के सभी वर्गों के लोगों से आगे आकर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देने का आव्हान किया। संचालन मानसिंह यादव ने किया| कार्यक्रम में बने सिंह राजेश चंशोरिया, मदनलाल ,नीरज गोयल ,ललित तिवारी, दिनेश अग्रवाल ,राघवेंद्र इंदौलिया ,कृष्ण कुमार मुद्गगल ,नंदलाल गुप्ता और मान सिंह चौहान मौजूद थे।

डीग से पदम जैन की रिपोर्ट 
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow