इतिहासकार डॉ सुधा चौधरी का राज्य स्तरीय सामान; डॉ सुधा सिंह कोटा में हुई सम्मानित
हलैना ( विष्णु मित्तल) राजस्थान राज्य स्तरीय जाट प्रतिभा सम्मान समारोह का कार्यक्रम सेविंन वंडर होटल कोटा में हुआ, कार्यक्रम के मुख्यातिथि राजस्थान के कैबिनेट मंत्री झावर सिह खर्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता में कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश कमल पटेल तथा विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद माया नारौलिया थी
भरतपुर कि इतिहासकार डॉ सुधा चौधरी को राजस्थान जाट नवरत्न सम्मान से नवाज़ा गया डॉ सुधा सिंह को इतिहास के लेख़न एवं उसके संवर्धन व अनुसंधान के लिये राजस्थान की जाट इतिहास लेखन के लिये सम्मान दिया गया इतिहास में नई ख़ोज एवं इतिहास के लिए राजस्थान की एकमात्र महिला लेखक हैं
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट् इक्कीस प्रतिभाओं का सम्मान किया गया आगामी समय में आगे प्रत्येक ज़िले की प्रतिभाओं का सम्मान करने का आयोजन जिला स्तर पर करने का आवाहन मंत्री ने किया कार्यक्रम में राज्य इस्तरीय आई ऐ ऐस,आर ऐ ऐस ,प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के अलावा समाज के प्रतिष्ठित लोगों का भी सम्मान किया गया कार्यक्रम के संयोजक ब्रजेश चौधरी रहे