अधुरा नाला निर्माण से परेशान ग्रामीण

Apr 22, 2021 - 23:34
 0
अधुरा नाला निर्माण से परेशान ग्रामीण

बर्डोद (अलवर, राजस्थान/ मनीष सोनी) कस्बे में  अलवर-बहरोड़ मुख्य राजमार्ग के दोनों तरफ अधुरे पड़े नाला निर्माण से ग्रामीण परेशान हैं। जानकारी के अनुसार राजमार्ग पर सड़क निर्माण के समय एक ठेकेदार के द्वारा नाला निर्माण किया गया था। जिसको कुछ दुरी तक तो बनाया गया। फिर अज्ञात कारणों के चलते नाला निर्माण कार्य को अधुरा छोड़ दिया गया। वर्षों बीत जाने के बाद भी अब तक नाला निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। जिसके कारण घरों से उपभोग के बाद निकलने वाले गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है। वहीं बारिश के दिनों में पानी लोगों के घरों के अंदर घुस जाता है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के सत्यनारायण शर्मा, मोहनलाल सैनी, विकास जांगिड़, रामसिंह मास्टर, सहित अन्य लोगों ने सम्बंधित अधिकारियों से जल्द ही समस्या समाधान की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................