पर्यावरण के दुश्मन बने पेडो के सौदागर, प्रशासन नहीं करता ठोस कार्यवाही

Apr 22, 2021 - 23:30
 0
पर्यावरण के दुश्मन बने पेडो के सौदागर, प्रशासन नहीं करता ठोस कार्यवाही

बर्डोद (अलवर, राजस्थान/ मनीष सोनी) एक तरफ सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए लाखों रू खर्च कर विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कर पर्यावरण को बनाए रखने का प्रयत्न कर रही है। साथ ही जागरूक लोग पेड़ लगाकर पर्यावरण को बनाए रखने में सहयोग कर रहे हैं। वहीं राठ क्षेत्र में पर्यावरण के दुश्मन बने हरे पेड़ों के सौदागर अपने स्वार्थ के लिए पर्यावरण को नष्ट करने में लगे हुए हैं। ये सौदागर जंगलों में लहराते हरे पेड़ों को कुछ ही घंटों में आधुनिक औजारों की सहायता से धराशाही कर बेचान का सौदा तय कर उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाते हैं। ये लोग अलसुबह या फिर देर रात्रि को  ऊंटगाड़ी,या टैक्टर-ट्रॉली की सहायता हरे पेड़ों को काटकर कस्बे में स्थापित आरा मशीनों पर बेचान करते हैं। जिसके कारण राठ क्षेत्र में पर्यावरण पर संकट बना हुआ है। ऐसा नहीं है कि उपखंड प्रशासन के अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी के बाद भी आज तक इन लोगों पर ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। जिसके कारण ये लोग बेखौफ होकर पर्यावरण को नष्ट करने में लगे हुए हैं। इस अवैध धंधे से जुड़े कुछ लोग तो जनप्रतिनिधि भी है। जो कि बेखौफ इस अवैध कारोबार से जुड़े हैं। और  मोटी रकम लेकर अपनी जेब भर रहे हैं। कस्बा क्षेत्र के लोगों ने उपखंड प्रशासन ए़ंव जिला प्रशासन से पर्यावरण के दुश्मन बने अवैध कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................