जहाजपुर बनास में नहाते समय दो युवक डूबे, प्रशासन ने गौताखोर को बुलाया तलाश जारी
जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब)
बनास नदी में नहाते समय 2 युवक डूब गए। थानाधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि ज़रिए टेलीफ़ोन सूचना मिली की 2 युवक बनास नदी में नहाते समय डूब गए है मुताबिक़ सूचना मय ज़ाब्ता के बनास नदी पुलिया ईआरसीपी नाके के पास पहुंचे
जहाँ उपस्थित लोगो ने बताया की ईआरसीपी से बजरी भरने आए वाहन चालक मोनिस ख़ान पिता उस्मान ख़ान आयु 20 साल निवासी पावटा गद्दी वजीरपुर सवाई माधोपुर व परिचालक मोहित पुजारी आयु 22 साल निवासी भघोरा वेर भरतपुर नदी में नहा रहे थे इस दौरान डूब गए मौके पर श्रीमान एसडीएम साहब व सीओ साहब भी उपस्थित है स्थानीय गोतेखोर की सहायता से तलास की जा रही है तथा एसडीआरएफ को भी घटनास्थल पर पहुचने के लिए सूचित किया गया।