रीठोटी की बेटी कमलेश का राष्ट्रीय स्तर पर धमाल, जूनियर सॉफ्टबॉल में राजस्थान को दिलाया कांस्य पदक

Nov 29, 2026 - 19:24
 0
रीठोटी की बेटी कमलेश का राष्ट्रीय स्तर पर धमाल, जूनियर सॉफ्टबॉल में राजस्थान को दिलाया कांस्य पदक

रीठोटी की बेटी कमलेश का राष्ट्रीय स्तर पर धमाल, जूनियर सॉफ्टबॉल में राजस्थान को दिलाया कांस्य पदकपंजाब के भटिंडा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन, डीग जिले में खुशी की लहर

डीग / विष्णु मित्तल। जिले के छोटे से गांव रीठोटी की होनहार खिलाड़ी कमलेश ने अपनी प्रतिभा और कड़े परिश्रम के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। पंजाब के भटिंडा में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान की बालिका टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस ऐतिहासिक जीत में कमलेश ने राजस्थान टीम की प्रमुख खिलाड़ी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एक छोटे से ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय मंच पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करना कमलेश के साथ-साथ पूरे रीठोटी गांव और डीग जिले के लिए गौरव का विषय है। उनकी इस कामयाबी ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण प्रतिभाओं को लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन मिले, तो गांव की बेटियां भी राष्ट्रीय स्तर पर सफलता का परचम लहरा सकती हैं।

गांव और परिवार में जश्न का माहौल कमलेश की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, गांव और स्थानीय खेल जगत में खुशी का माहौल है। माता-पिता, गुरुजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर हर्ष व्यक्त किया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि कमलेश भविष्य में भी खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी। उनकी यह सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी बड़ी प्रेरणा बनी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................