ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Dec 29, 2025 - 13:15
 0
ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) शिव शिक्षा समिति राणोली द्वारा संचालित कवच परियोजना के अंतर्गत रेनी  ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण समिति के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सभागार में सुबह 11 बजे आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण 100 डेज़ बाल विवाह निवारण अभियान के तहत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ  राम कृपाल , सदानंद  अतिरिक्त खंड विकास अधिकारी, पंचायत समिति रेनी द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंचायत स्तर पर गठित बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय करते हुए ग्राम स्तर पर बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों से संबंधित सूचनाओं का नियमित एवं व्यवस्थित संकलन किया जाए।
इसके पश्चात सहायक कन्हैयालाल मुख्य  अधिकारी ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में सहयोग करने तथा पंचायत स्तर पर पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समितियों को सुचारू रूप से क्रियान्वयन करवाने की बात कही। वहीं पंचायत  ने शिव शिक्षा समिति द्वारा संचालित कवच परियोजना के कार्यों की सराहना करते हुए क्षेत्र स्तर पर सभी विद्यालयों में बाल संरक्षण से संबंधित मुद्दों पर मीना मंच के माध्यम से सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इसके पश्चात सहायक विकास अधिकारी अमर सिंह एवं सहायक विकास अधिकारी  ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में सभी विभागों के समन्वय से कार्य करने, पंचायत स्तर पर पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समितियों को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने, तथा बच्चों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई एवं संवेदनशीलता के साथ हस्तक्षेप करने पर बल दिया।
पंचायत स्तर पर बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभागीय स्तर से संसाधनों जैसे टीकाकरण, सैनिटरी नैपकिन, आयरन-फोलिक एसिड, कैल्शियम आदि की समय पर आपूर्ति एवं सहयोग की जानकारी दी।
कार्यक्रम के अगले सत्र में परियोजना अधिकारी प्रियंका सिंह ने मिशन वात्सल्य के तहत गठित बाल संरक्षण समिति की संरचना, सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारियाँ, रिपोर्टिंग तंत्र तथा जिले में बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़ों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
प्रशिक्षण के दौरान सहभागियों को जीपीडीपी के 9 इंडिकेटर एवं बाल मित्रपूर्ण पंचायत की अवधारणा के बारे में भी जानकारी दी गई। 100 डेज़ बाल विवाह निवारण अभियान के अंतर्गत ब्लॉक समन्वयक देवेंद्र मेहरा ने अलवर जिले में बाल विवाह की वर्तमान स्थिति प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिले में 32.02 प्रतिशत लड़कियों का विवाह 18 वर्ष से कम आयु में हो जाता है, जो कि अत्यंत चिंताजनक स्थिति है। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं प्रतिभागियों को बाल विवाह निषेध की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में सभी ग्राम विकास अधिकारी, प्रशासक, शिव शिक्षा समिति ब्लॉक समन्वयक भरत लाल यादव , देवेन्द्र मेहरा,जगतनारायण , सतीश चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................