पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6.23 ग्राम अवैध एमडीएमए के साथ तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना की तलाश जारी

Jun 7, 2026 - 17:57
 0
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6.23 ग्राम अवैध एमडीएमए के साथ तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना की तलाश जारी

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन में डीडवाना-कुचामन पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाई जा रही सतत मुहिम के तहत मकराना थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.23 ग्राम एमडीएमए और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (परबतसर) भूपेन्द्र शर्मा तथा वृत्ताधिकारी (मकराना) विक्की नागपाल के सुपरविजन में मकराना थानाधिकारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान हरनावा-तोषिणा क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस जाब्ता को देखकर अपने सिर पर तौलिया डालकर पहचान छुपाते हुए भागने लगा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे दस्तयाब किया।

 पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रेंवतसिंह उर्फ राहुल (उम्र 18 वर्ष 2 माह) निवासी हरनावा-तोषिणा बताया। पुलिस को देखकर भागने का संतोषजनक कारण नहीं देने पर जब उसकी नियमानुसार तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक की जिपर थैली बरामद हुई, जिसमें हल्के भूरे रंग का पाउडर था। पुलिस ने कुल 6.23 ग्राम अवैध एमडीएमए और एक ओप्पो कंपनी का एंड्रॉएड मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच गच्छीपुरा थानाधिकारी महावीर सिंह को सौंपी है। इस तस्करी के मुख्य सरगना आनंद सिंह उर्फ कुशल सिंह (निवासी हरनावा-तोषिणा, हाल छोटी खाटू) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जो वर्तमान में फरार है। इस सफल कार्रवाई में मकराना थानाधिकारी जगदीश प्रसाद, हेड कांस्टेबल महेन्द कुमार, कांस्टेबल ओमप्रकाश, सुखदेव, नंदराम और प्रकाशचन्द की मुख्य भूमिका रही।

​एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान की अपील:
​"जिले में नशे के विरुद्ध सख्त अभियान शुरू किया गया है। हमारा संकल्प युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और समाज को नशामुक्त बनाना है। नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। सभी नागरिकों और अभिभावकों से अपील है कि वे बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और नशे के खिलाफ इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें।"

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................