गायत्री नगर में आचार्य शशांक सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश
जयपुर (कमलेश जैन) श्री दिगंबर जैन मंदिर महारानी फार्म, गायत्री नगर जयपुर मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में 10 जून बुधवार प्रात 6:30 बजे एस एफ एस जैन मंदिर से विहार कर बैण्ड बाजों के साथ वात्सल्य मूर्ति कवि हृदय आचार्य श्री शशांक सागर जी महाराज ससंघ का गायत्री नगर जैन मन्दिर जी में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। मंदिर प्रबंध समिति के संयुक्त मंत्री एवं मुनि व्यवस्था समिति के संयोजक संजय ठोलिया ने अवगत कराया कि आचार्य श्री का विहार के समय मार्ग में श्रावकों के आवास के सामने आरती व पाद प्रक्षालन किया।
आचार्य श्री के मंदिर जी में पहुंचने पर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह के नेर्तत्व में मंत्री राजेश वोहरा, कोषाध्यक्ष राकेश छावड़ा, उपाध्यक्ष विजय सोगानी, संतोष गंगवाल,राकेश पाटोदी, पदम झांझरी, बसंत बाकलीवाल आदि पदाधिकारियों ने आरती कर पाद प्रलक्षालन कर, महिला मंडल व मुनि वैय्यावृति महिला समूह के पदाधिकारी व सदस्यों ने मंगल कलश लेकर भव्य अगुवाई की।
आचार्य श्री ने विश्व शांति के लिए शांतिधारा प्रमुख पात्र अशोक विधानसभा वाले व अनिल गदिया बयाना वाले परिवार द्वारा कराई गयी। साथ में सैंकडों महानुभावों ने अभिषेक व शान्तिधारा की।
इस अवसर पर आचार्य श्री ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि श्रावक व संत एक हो जाए तो मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर होने की ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि साधु सन्तो के आवागमन होते रहने चाहिए, उनका संरक्षण, आहार, विहार कराना श्रावकों का प्रमुख कर्तव्य है। युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन के अनुसार आचार्य श्री की आहार चर्चा का सोभाग्य आलोक प्रमिला शाह व मुनि श्री की आहार चर्या सुनील लता सोगानी परिवार के यहां निर्विघ्न संपन्न हुई।11 जून को प्रातः 7:30 बजे से मंगल प्रवचन मंदिर जी में होंगे।


