भीषण गर्मी में युवाओं ने पिलाया शरबत और ठंडा पानी, दिया सामाजिक एकता का संदेश
मुंडावर ( देवराज मीणा,) मुंडावर मुंडावर तहसील के ग्राम स्वरूप सराय में भीषण गर्मी को देखते हुए गांव के युवाओं द्वारा राहगीरों के लिए शरबत एवं ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य के दौरान युवाओं ने आने-जाने वाले लोगों को शरबत और ठंडा पानी पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई।
युवाओं ने इस अवसर पर समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सहयोग का संदेश देते हुए लोगों से मतभेद भुलाकर मिल-जुलकर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और एकजुटता को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में राजदीप खंडेलवाल, मनोज कुमार, सुनील शर्मा, मोनू, धर्मेंद्र, नीतेश, उम्मेद, अंकित, संजय एवं ओमप्रकाश मीणा सहित गांव के अनेक गणमान्य लोग एवं युवा उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवता और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने समाज को एकजुट रहने और जरूरतमंदों की सहायता करने का प्रेरणादायक संदेश दिया।


