18वीं भजन संध्या में बालाजी की महिमाओ का बखान, धर्म और संस्कृति से जुड़ने का माध्यम हैं ऐसे आयोजन : मेवाड़ा

Jun 10, 2026 - 19:20
 0
18वीं भजन संध्या में बालाजी की महिमाओ का बखान, धर्म और संस्कृति से जुड़ने का माध्यम हैं ऐसे आयोजन : मेवाड़ा

सुमेरपुर (बरकत खान) उपखंड के नेतरा गांव स्थित मेघवाल वास के हनुमानजी मंदिर परिसर में सोमवार शाम 18वीं भजन संध्या का आयोजन किया गया। बजरंग युवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ गणपति व गुरु वंदना के साथ हुआ। भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक बालाजी के भजनों की प्रस्तुतियां देकर देर रात तक श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर रखा। कार्यक्रम से पूर्व बालाजी महाराज की महाआरती की गई। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में गायक कलाकार जीवाराम, पदमाराम, कानाराम एंड पार्टी ने भजनों के माध्यम से बालाजी की महिमा का गुणगान किया। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। वहीं मनाेज रिया एण्ड पार्टी दिल्ली के कलाकाराें ने मनमाेहक प्रस्तुतियां दी।

भजन संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस सुमेरपुर विधानसभा प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य करणसिंह राजपुरोहित, नेतरा प्रशासक छगनलाल मेघवाल, उपसरपंच जगदीशसिंह, पूर्व सीबीईअाे धन्नाराम साेलंकी, लक्ष्मणसिंह सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। मंडल की ओर से अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत व बहुमान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी संस्कृति, संस्कारों और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने में भजन संध्याओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। बालाजी महाराज की भक्ति से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सेवा भाव का संचार होता है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य करणसिंह राजपुराेहित ने बजरंग युवा मंडल की सराहना करते हुए कहा कि लगातार 18वीं भजन संध्या का आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए सभी से धर्म और संस्कृति के संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................