तीन वर्षीय मासूम पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, जयपुर रैफर
राजगढ (अलवर/ अनिल गुप्ता) टहला थाना क्षेत्र के आसन घाटडा में तीन वर्षीय बच्चे पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। बच्चे को परिजन गंभीर हालत में टहला चिकित्सालय में ले गए। जहां से चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया। सूचना पर टहला पुलिस चिकित्सालय में पहुंची। जहां घटना की जानकारी ले जांच में जुट गई है। इस सम्बंध में टहला थाने में आसन घाटडा निवासी दिलखुश स्वामी ने मामला दर्ज करवाया है कि बुधवार को घर पर था। तभी अचानक चिल्लाने की आवाज आई तो वह घर से बाहर निकला तो उसके भाई ने बताया कि उसके दूसरे भाई के तीन वर्षीय पुत्र अभिकान्त को घर के पास पटक दिया है। जब भतीजे अभिकान्त उर्फ लवली को देखा तो धारदार हथियार से उसके सिर, नाक, गाल पर काटने के जैसे निशान है एवं गले दबाने के भी निशान है। जिसे लेकर वह टहला चिकित्सालय ले गए। जहां से चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया है। जिस पर उन्होंने नामजद मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


