सेवानिवृत्त डीआईजी विशन स्वरूप शर्मा का जारगा व हिंगोटा में भव्य अभिनंदन; राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा का लिया संकल्प, भाजपा जिलाध्यक्ष राजावत रहे मुख्य अतिथि
धौलपुर/सरमथुरा (नाहर सिंह मीना)। बसेड़ी तहसील के ग्राम जारगा एवं हिंगोटा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सेवानिवृत्त डीआईजी विशन स्वरूप शर्मा के सम्मान में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धौलपुर के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष राजावत सहित उपस्थित ग्रामीणों और युवाओं ने सेवानिवृत्त डीआईजी का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त डीआईजी विशन स्वरूप शर्मा भावुक हो उठे। उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में एक लंबी पारी खेलने के बाद, अब उनका संपूर्ण जीवन समाज कल्याण और जनसेवा के लिए समर्पित रहेगा। उन्होंने उपस्थित युवाओं में राष्ट्र प्रेम का अलख जगाते हुए आह्वान किया कि युवा शक्ति को आगे आकर राष्ट्र निर्माण, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक विकास में अपनी सक्रिय व सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने अपने उद्बोधन में विशन स्वरूप शर्मा की राष्ट्र सेवा की सराहना की और कहा कि समाज को ऐसे अनुभवी और राष्ट्रभक्त मार्गदर्शकों की अत्यंत आवश्यकता है। इस अवसर पर उपस्थित हजारों ग्रामीणों, युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने देश एवं समाज के हित में निस्वार्थ भाव से कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया। दोनों गांवों में आयोजित इस कार्यक्रम में उमड़े अपार जनसमूह और भारी उत्साह ने इसे एक बड़े जनसमर्थन के केंद्र में बदल दिया।
कार्यक्रम में हिटलर शर्मा, मोहन प्रकाश शर्मा, बाबूजी शर्मा, समाजसेवी अटल बिहारी गोयल, परसोत्तम शर्मा, तारा शर्मा, पूर्व सरपंच अनेक सिंह, बच्चू सिंह, मोहर सिंह, विजय सिंह कुशवाह, भारतीय मजदूर संघ धौलपुर के जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, पत्रकार सुरेश कौशिक, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष, मायाराम शर्मा, अशोक शर्मा (माशूकापुरा) सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


