ग्रामीणों के विरोध के बीच पुलिस सुरक्षा में बदला गया टूटा बिजली पोल, दो दिन बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्ति

Jun 10, 2026 - 19:45
 0
ग्रामीणों के विरोध के बीच पुलिस सुरक्षा में बदला गया टूटा बिजली पोल, दो दिन बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्ति

तेज आंधी में टूटा था 11 केवी लाइन का पोल, विद्युत विभाग व पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से मिली राहत

कठूमर (दिनेश लेखी) उपखंड क्षेत्र के गांव सौंख में तेज आंधी के दौरान 11 केवी विद्युत लाइन का पोल टूट जाने से दो दिनों तक बिजली आपूर्ति ठप रही। गर्मी के मौसम में लगातार बिजली बंद रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार को विद्युत विभाग ने पुलिस प्रशासन की सहायता से नया पोल लगाकर लाइन को दुरुस्त किया, जिसके बाद गांव में पुनः बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
कनिष्ठ अभियंता बंशीधर गुर्जर ने बताया कि 9 जून की शाम करीब 6 बजे आए तेज अंधड़ के कारण सौंख फीडर की 11 केवी लाइन का एक पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया था। विद्युत विभाग की टीम मरम्मत कार्य के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों द्वारा पोल लगाने का विरोध किए जाने के कारण कार्य पूरा नहीं हो सका। इससे सौंख फीडर से जुड़े क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए 10 जून को प्रशासन से सहयोग मांगा गया। इसके बाद पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नया पोल स्थापित किया तथा 11 केवी लाइन के तारों को जोड़कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। करीब दो दिन बाद बिजली आने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बहाल होने पर विभाग और प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में ऐसी परिस्थितियों में शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई।
इस मरम्मत कार्य के दौरान पुलिस विभाग की ओर से कठूमर थाने के एएसआई उमरदीन के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। वहीं विद्युत विभाग की टीम में गंभीर सिंह चौधरी, सोनू चौधरी, गोविंद, रिंकू तथा कृष्णमुरारी सहित अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................