पीएम मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर मंडावर में महाआरती, साधु-संतों और भाजपाइयों ने जताया प्रभु का आभार

Jun 10, 2026 - 19:25
 0
पीएम मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर मंडावर में महाआरती, साधु-संतों और भाजपाइयों ने जताया प्रभु का आभार

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा क्षेत्र के कस्बा मंडावर मैं बुधवार को राष्ट्र सेवा को समर्पित देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इतिहास में सबसे लंबे और गौरवमयी कार्यकाल के ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्र में भारी उत्साह देखा गया। इस मील के पत्थर पर प्रभु चरणों में कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए शहर के श्री निर्गुण महाराज मंदिर में एक भव्य और विशाल महाआरती का आयोजन किया गया। भक्ति और राष्ट्रभक्ति के अनूठे संगम के बीच आयोजित हुई इस महाआरती में समूचा मंदिर परिसर 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर आध्यात्मिक और प्रशासनिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां एक जाजम पर नजर आईं। महाआरती में संत सरयूदास महाराज के सानिध्य में भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह धौलखेड़ा और उपखंड अधिकारी (एसडीओ) संतोष  गुप्ता ने विशेष रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री सोनू वशिष्ठ, नेमीचंद सैनी, मंडल उपाध्यक्ष किंग कोंग मीणा, कृष्ण मोहन शर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष लल्लू राम मीणा और मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश साहू सहित कई प्रमुख चेहरा शामिल हुए। इसके साथ ही नेमीचंद पहाड़िया, महेश चंद्र जांगिड़, आशीष गोयल, दिनेश रायपुर, रूप सिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, प्रशासन के आला अधिकारियों, कर्मचारियों, साधु-संतों और प्रबुद्ध जनों ने महाआरती में सम्मिलित होकर देश की खुशहाली और प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। आरती के पश्चात प्रसादी वितरित का आयोजन किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................