पीएम मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण: विधायक राजेंद्र मीणा ने प्राचीन चौथ विनायक मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना
महुवा/दौसा,(अवधेश अवस्थी) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष सफलता के साथ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को महुवा विधानसभा क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर महुवा विधायक राजेंद्र मीणा ने महुवा कस्बे के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक श्री चौथ विनायक मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की।
प्रधानमंत्री की दीर्घायु और क्षेत्र के विकास की प्रार्थना: विधायक राजेंद्र मीणा ने मंदिर में विराजमान भगवान श्री गणेश, माता लक्ष्मी, हनुमान जी और शिव परिवार की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए पूरे देश की सुख-समृद्धि, सुरक्षा और महुवा विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों के सर्वांगीण विकास व उज्ज्वल भविष्य के लिए भगवान से मंगल प्रार्थना की।
12 वर्षों में देश को मिली वैश्विक प्रतिष्ठा: इस अवसर पर आमजन और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, मजबूत आधारभूत संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर), डिजिटल क्रांति और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सेवा और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए भारत आज विश्व मंच पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और अग्रणी राष्ट्र के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है।
विधायक ने जताया आभार: कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक राजेंद्र मीणा ने इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों द्वारा मिले आत्मीय स्नेह, सहयोग और शुभकामनाओं के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मिलकर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।


