वराड़ा बस स्टैंड के पास बस-ट्रक भिड़ंत, ट्रक डीजे दुकान में घुसा; 3 घायल

Jun 10, 2026 - 19:26
 0
वराड़ा बस स्टैंड के पास बस-ट्रक भिड़ंत, ट्रक डीजे दुकान में घुसा; 3 घायल

सिरोही (रमेश सुथार) वराड़ा कस्बे के मुख्य बस स्टैंड के पास मंगलवार को निजी बस और एक तेज रफ्तार ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक डीजे दुकान में जा घुसा तथा बिजली के पोल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में बस में सवार दो महिला यात्री और बस चालक घायल हो गए। वहीं ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार सिरोही की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक वराड़ा बस स्टैंड के पास सामने से आ रही निजी बस से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक सड़क किनारे स्थित डीजे दुकान का शटर तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। हादसे के समय दुकान बंद होने से बड़ा नुकसान टल गया।
हादसे में जोजापुरा निवासी हकमा बानो (63), पूरण कुवर (40) तथा बस चालक शांतिलाल  घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही अस्पताल रेफर किया गया। महिला यात्री के सिर में गंभीर चोट आने पर सीटी स्कैन भी कराया गया।
दुर्घटना के कारण डीजे दुकान के अंदर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया तथा बिजली का पोल टूटने से कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही। सूचना पर पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................