गौसम्मान आह्वान अभियान को गति देने लालसोट पहुंचे संत गोपालानंद सरस्वती व पदाधिकारी, 5 करोड़ हस्ताक्षरों का रखा लक्ष्य
महुवा (अवधेश अवस्थी ) महुवा दौसा जिले के लालसोट मैं गौसम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण को सफल बनाने के लिए सोमवार को लालसोट क्षेत्र के डीडवाना स्थित भूतेश्वर गौशाला में राष्ट्रीय संतों के सानिध्य में गौसेवकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राष्ट्रीय संत गोपालानंद जी सरस्वती एवं गौ सम्मान आह्वानअभियान के राज्य प्रभारी बहादुर सिंह गुर्जर ने अभियान की रूपरेखा पर विस्तार चर्चा करते हुए बताया कि गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत देशभर से 5 करोड़ से अधिक गौ भक्तों धर्म प्रेमी बंधुओ केहस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया।
तहसील प्रभारी अक्षित जांगिड़ ने बताया कि अभियान के दूसरे चरण के तहत 27 जुलाई 2026 को जिला स्तर पर व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान संतों एवं पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने और गौसंरक्षण संवर्धन के साथ गौ माता के प्रति जनजागरण करने का आह्वान किया।
बैठक में वक्ताओं ने लालसोट क्षेत्र में अब तक हुए हस्ताक्षर अभियान की सराहना करते हुए कहा कि गौसेवकों के सहयोग से अभियान को नई दिशा मिली है। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को इस जनआंदोलन से जोड़ने पर जोर दिया।
इस अवसर पर लालसोट क्षेत्र के प्रसिद्ध संत पर्णकुटी आश्रम के महंत मदनमोहन दास जी महाराज, मीनू बाई किन्नर, श्यामसुंदर सोनी, दीपक पटेल, अश्विनी शर्मा, कमल जैमन, लाला पंडित, चेतन शर्मा, अजय सैनी, राकेश शर्मा, मोनू मीणा, दिनेश सैनी, अमन राजपूर्ण, अशोक सैनी, राहुल सैनी, मुकेश योगी, जगदीश जोशी गोपुत्र अवधेश अवस्थी सहित बड़ी संख्या में गौसेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गौसंरक्षण, गौसंवर्धन और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का भी संकल्प लिया गया।


