उपनगर पुर से भीलवाड़ा तक मनमाने ढंग से किराया बढ़ाकर ऑटो चालकों द्वारा वसूली का विरोध, अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Jun 10, 2026 - 19:46
 0
उपनगर पुर से भीलवाड़ा तक मनमाने ढंग से किराया बढ़ाकर ऑटो चालकों द्वारा वसूली का विरोध, अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) उपनगर पुर भीलवाड़ा राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन भीलवाड़ा ने जिला अध्यक्ष रतनलाल आचार्य के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार भेंट कर के नियम विरुद्ध किराया बढ़ाकर अवैध वसूली का विरोध जताते हुए ऑटो चालकों को पाबंद करने तथा प्रत्येक ऑटो में किराया सूची व हेल्पलाइन नंबर चस्पा करने की मांग करते हुए पत्र सौंपा। जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मांग पत्र सौंपा व  जिला परिवहन अधिकारी रामेश्वर लाल चौधरी के समक्ष संगठन के महासचिव महावीर व्यास ने कड़ा विरोध जताया तथा परिवहन अधिकारी से कहा कि  सरकार व परिवहन विभाग की अनुमति के बिना किराया बढ़ाकर वसूलना गैर कानूनी है ऐसा करने वालों के खिलाफ वाहन अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जावे। मांग पत्र सौंपते समय संगठन के प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष रतनलाल आचार्य जिला महासचिव महावीर व्यास, मुकेश सोनी व सदस्य बंटी छिपा शामिल रहे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................