पीएम स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेला आयोजित, लाभार्थियों को वितरित किए चैक
तखतगढ़ (बरकत खां) रानी नगर पालिका मंडल रानी खुर्द में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत विशेष अभियान के अंतर्गत बुधवार को लोक कल्याण मेला, स्वनिधि महोत्सव एवं स्वनिधि कैंप का आयोजन किया गया। यह अभियान 1 जून से 30 जून 2026 तक चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पीएम स्वनिधि योजना के अधिकाधिक लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करना, नए पात्र व्यक्तियों के आवेदन स्वीकार करना तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है।
ईओ मगराज चौधरी के सानिध्य में आयोजित शिविर में प्रथम ऋण के 8 तथा द्वितीय ऋण के 2 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों की जांच कर उन्हें बैंक को अग्रेषित किया गया। साथ ही प्रथम ऋण के दो लाभार्थियों को 15-15 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए।
शिविर में जिला अग्रणी बैंक पाली के अधिकारी कैलाश मीणा, पालिका सहायक अभियंता कृष्ण मुरारी शर्मा, वरिष्ठ सहायक गोपालसिंह, कनिष्ठ सहायक धनाराम चौधरी, किशनलाल, भवलाल, रतनलाल, मुकेश दत्ता, जगन्नाथ राठौड़, नितानुर्मिता, मुकेश देवरी तथा डे-एनयूएलएम सामुदायिक संगठक फिरोज खान सहित पालिका के कार्मिक उपस्थित रहे।
नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि अभियान के दौरान पात्र हितग्राहियों को पीएम स्वनिधि योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा डिजिटल सशक्तिकरण से जोड़ने के लिए लगातार शिविर आयोजित किए


