केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भरतपुर के बांके बिहारीजी मंदिर में विशेष अनुष्ठान, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

Jun 10, 2026 - 19:51
 0
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भरतपुर के बांके बिहारीजी मंदिर में विशेष अनुष्ठान, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को लोहागढ़ किला स्थित श्री बांके बिहारीजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, वैदिक अनुष्ठान एवं शांतिपाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, विकास तथा नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की गई।
मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान विद्वान आचार्यों एवं पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजन एवं अनुष्ठान सम्पन्न कराए गए। इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।
कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी राजीव शर्मा, उपखण्ड अधिकारी भारती गुप्ता, सहायक आयुक्त देवस्थान मुकेश मीना, जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा, समाजसेवी गिरधारी तिवारी, गिरधारी गुप्ता, बृजेश अग्रवाल, श्याम सुन्दर गौड, नरेन्द्र सिंघल, वीरेन्द्र पचौरी सहित अनेक प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देवस्थान विभाग के द्वारा आयोजित पूजा अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश जी की पूजा अर्चना व शांति पाठ एवं मंत्रोच्चार कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की गई। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा बिहारीजी की सामूहिक आरती की गई। इस अवसर पर बडी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर के पुजारियों एवं विद्वान पंडितों द्वारा आयोजित विशेष अनुष्ठान एवं शांतिपाठ में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी देश की उन्नति, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण की कामना करते हुए सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................