भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना

Jun 10, 2026 - 19:22
 0
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल,) भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा हाथीभाटा आश्रम, मंगलपुरा (भीलवाड़ा) में भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी रामपाल चौधरी के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर हाथीभाटा आश्रम के महंत संत श्री दास महाराज के सानिध्य में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल नेतृत्व की कामना की। साथ ही विकसित भारत-2047 के संकल्प की सफलता तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की गई।

रामपाल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। कार्यक्रम में रणजीत सिंह, राधेश्याम जाट, शंकर सिंह, दिनेश गाडरी, राम सिंह, कैलाश अहीर, सुनील शर्मा, मदन माली, रतन जाट, कैलाश शर्मा, अंशुल जाट, दुर्गाशंकर शर्मा, किशन गाडरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................