संदीप सैन श्री नारायणी सेना के जिलाध्यक्ष बने
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। सैन समाज के राष्ट्रीय संगठन श्री नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनिल गहलोत व राष्ट्रीय प्रधान महासचिव जितेंद्र सैन व कौर कमेटी की सहमती से रूपपुरा निवासी संदीप सैन को प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश सैन ने डीडवाना-कुचामन जिले के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। संदीप सैन को यह नियुक्ति उनके समाज के प्रति लगाव निष्ठा व समाज हित की भावना को देखते हुए दी गई है। सैन के जिलाध्यक्ष बनने पर जिले भर से सैन समाज के लोगो ने उन्हे बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। जिलाध्यक्ष संदीप सैन ने भी समाज के लोगों को जिम्मेदारी के साथ पद की गरिमा बनाये रखते हुए कार्य करने की बात कही।


