स्कूल के विद्यार्थियों ने डॉक्टर्स के साथ मिलकर मनाया डॉक्टर डे

Jul 1, 2025 - 17:40
 0
स्कूल के विद्यार्थियों ने डॉक्टर्स के साथ मिलकर मनाया डॉक्टर डे

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। 1 जुलाई को डॉक्टर डे के उपलक्ष पर शहर के मंगलाना रोड़ तहसील कार्यालय के पीछे स्थित बचपन प्ले स्कूल के विद्यार्थियों ने शहर के उप जिला चिकित्सालय पहुंचकर डॉक्टर्स डे मनाया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों के साथ निदेशक अनिल बिश्नोई, अध्यापिका खुशबू शेखावत, शिल्पा जांगिड़ ने मंगलवार को डॉक्टर डे पर हॉस्पिटल में उपस्थित डॉक्टर्स को उपहार भेंट किए और केक काट कर डॉक्टर्स डे की बधाई दी। स्कूल निर्देशक अनिल बिश्नोई, खुशबू शेखावत, शिल्पा जांगिड़ ने पीएमओ डॉक्टर रामनिवास आंवला को गुलदस्ता भेंट किया, जिस पर डॉक्टर रामनिवास आंवला ने धन्यवाद देकर सभी बच्चों को चॉकलेट देते हुए मोबाइल से होने वाले रेडिएशन के दुष्प्रभाव को बताते हुए मोबाइल का उपयोग नहीं करने व पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही। इस दौरान डॉक्टर फारूक मनियार, डॉक्टर बजरंग लाल, डॉक्टर नवरत्न मल, डॉक्टर सूरज, डॉक्टर मंजू, डॉक्टर योगिता, नर्सिंग स्टाफ राकेश राजोरा, अफीफ रंगरेज, सद्दाम, पुखराज, नवीन, आसिफ आदि मौजूद रहे, साथ ही विद्यार्थियों में अवीक, निकू, दिव्यांशु, तेजस्विनी, समृद्धि, शिवांश, धैर्य, भव्या, माही, यशवी, लवीश आदि उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................