"नहीं सहेगा राजस्थान" अभियान के तहत बानसूर कस्बे में भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकाला हल्ला बोल पैदल मार्च

Jul 20, 2023 - 17:33
Jul 20, 2023 - 18:32
 0
"नहीं सहेगा राजस्थान" अभियान के तहत बानसूर कस्बे में भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकाला हल्ला बोल पैदल मार्च

बानसूर,अलवर(गोपाल कृष्ण)
भाजपा मण्डल बानसूर की ओर से आज भाजपा की ओर से नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत बानसूर कस्बे में भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोल पैदल मार्च निकाला गया। इससे पहले सभी भाजपा कार्यकर्ता अलवर रोड पर गांधी पार्क में एकत्रित हुए और कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

भाजपा के पुर्व प्रदेश मंत्री महेन्द्र यादव  ने बताया कि आज़ अनाज मंडी गांधी पार्क पर सभी भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुये और मौन धारण किया गया। इस दौरान कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों,भ्रष्टाचार,पेपरलीक,बलात्कार,हत्या, लूट,बिजली की बढ़ी दरें, किसान विरोधी व कुशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की ।  इस दौरान वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर है, जिसके चलते महिला अपराधो में बढ़ोतरी हो रही है। पेपर लीक माफिया सक्रिय है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है, विरोध करने पर पुलिस की ओर से बर्बरता पूर्ण कार्रवाई कर डंडे बरसाए जा रहे हैं। इसके बाद में बाजार में नारायणपुर तिराया तक दुकानों पर जाकर कांग्रेस के काले कारनामो के पत्रक वितरित किये।   इस दौरान भाजपा पुर्व प्रदेश मंत्री व राष्ट्रीय परिषद् सदस्य महेन्द्र यादव, पुर्व यूआईटी चेयरमैन देवीसिंह शेखावत, भाजपा जिला अलवर उत्तर अध्यक्ष उमेद भाया, जिला उपाध्यक्ष शशिकांत बोहरा, पार्टी जिला पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, मण्डल अध्यक्ष सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजुद रहें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................