केंद्रीय विधालय की मांग को लेकर दंडौती देते हुए किया ध्यानाकर्षण
राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) राजगढ़ में स्वीकृत हुए केंद्रीय विधालय को लेकर राजगढ़ आवाज मंच संयोजक मुकेश जैमन सहित मंच के चार सदस्यों ने शासन-प्रशासन के ध्यानाकर्षण करने को लेकर कस्बे के मेला के चौराहे से दण्डौती प्रारंभ की। वही केवीएस को लेकर स्थगित हुए आंदोलन पुनः तूल पकड़ने लगा है।
मंच के संयोजक मुकेश जैमन ने बताया बैठक में केंद्रीय विधालय को लेकर 31 दिसम्बर 2025 को आंदोलन वन मंत्री संजय शर्मा के आश्वासन पर स्थगित किया था। लेकिन राज्य व केंद्र सरकार की ओर सकारात्मक कार्यवाही नही होने पर होने निराशा हाथ लगी है। जिसको लेकर वह कारोठ के ठेकडान स्थित हनुमान मंदिर तक दण्डौती देंगे। इस दौरान उनका जगह-जगह माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके कस्बे के गणमान्य जन सहित मंच के लोग मौजूद थे।

