मालखेत की 24 कोसीय परिक्रमा में झड़ायां धाम का विशाल भंडारा: श्रद्धालुओं के लिए लगेगा अन्नक्षेत्र, तैयारियाँ तेज़

Aug 1, 2026 - 21:44
 0
मालखेत की 24 कोसीय परिक्रमा में झड़ायां धाम का विशाल भंडारा: श्रद्धालुओं के लिए लगेगा अन्नक्षेत्र, तैयारियाँ तेज़

मालखेत की 24 कोसीय परिक्रमा में झड़ायां धाम की ओर से लगेगा विशाल अन्नक्षेत्र भंडारा: सेवा समिति ने संतों से लिया आशीर्वाद

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)

​श्रावण-भाद्रपद मास में आयोजित होने वाली सुप्रसिद्ध मालखेत की 24 कोसीय परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी झड़ायां बजरंग धाम आश्रम की तरफ से परिक्रमार्थियों के लिए विशाल अन्नक्षेत्र में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

​अनुमति और व्यवस्थाओं को लेकर संतों से संपर्क

​भंडारे के सुचारू संचालन, आवश्यक प्रशासनिक अनुमति और स्थान की निश्चितता के लिए सेवा समिति की एक विशेष टीम ने क्षेत्र का दौरा किया। सेवा समिति के अध्यक्ष मदन लाल भावरिया, महामंडलेश्वर सीताराम दास महाराज, विकास जांगिड़ और महेंद्र तेतरवाल ने स्थानीय प्रशासन और वरिष्ठ संतों से संपर्क साधा।

महंत धुर्व दास महाराज से लिया आशीर्वाद

अध्यक्ष मदन लाल भावरिया ने बताया कि संत शिरोमणि निम्हेड़ा आश्रम (खंडेला) व सूरत आश्रम के महंत श्री धुर्व दास जी महाराज द्वारा आयोजित विशाल भंडारे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके साथ ही झड़ायां धाम के तत्वावधान में आयोजित होने वाले भंडारे के सफल आयोजन के लिए पूज्य संत से आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................