स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में हुआ वार्षिकोत्सव समारोह

अमिताभ बैरवा ने किया पारितोषिक वितरण

Feb 27, 2021 - 20:32
 0
स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में हुआ वार्षिकोत्सव समारोह

कठूमर (अलवर, राजस्थान/ दिनेश लेखी) कठूमर  विधानसभा क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बडौदाकान में वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया । स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश व्यास ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमिताभ बैरवा रहे और विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत बडोदाकान की सरपंच वीरमा देवी रही,तथा अतिथि के रूप में अन्य विधालयो के प्रधानाचार्य एवम अभिभावक रहे।

कार्यक्रम में मंच संचालन कृष्ण कुमार ने किया विधालय का टीचर आँफ प्राइज स्थानीय विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक (विज्ञान)  प्रवीण कुमार शर्मा को दिया गया।राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्र हर्ष यादव को पुरस्कार प्रदान किया गया ।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वी कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर छात्र चंद्रशेखर चौधरी को पुरस्कार दिया गया

विधालय के वार्षिकोत्सव  कार्यक्रम में शामिल आरएएस रामनिवास मीणा, विधालय के प्रधानाचार्य रजनीश व्यास, बड़ौदाकान वर्तमान सरपंच विरमा कुमारी,  महेंद्रसिंह मसारी, कालवाडी वर्तमान सरपंच रमेश मीणा,  पूर्व सरपंच प्रकाश चौधरी, जगराम शर्मा, वार्ड नं 30 से कांग्रेस की भावी जिला पार्षद प्रत्याशी सरोज प्रहलाद जाटव बसेठ, प्रवीण कुमार शर्मा,बाबूलाल मास्टर, राजेश मीणा जहाडू, संतोष कैरव बसेठ सहित काफी गणमान्य लोग मौजूद रहे!

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................