सावन का पहला सोमवार: 4 दुर्लभ शुभ योगों के महासंयोग में होगा भगवान शिव का जलाभिषेक

Aug 1, 2026 - 21:38
 0
सावन का पहला सोमवार: 4 दुर्लभ शुभ योगों के महासंयोग में होगा भगवान शिव का जलाभिषेक

सावन के पहले सोमवार पर अद्भुत संयोग: 4 दुर्लभ शुभ योगों में होगा भोलेनाथ का जलाभिषेक, जानें शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन

​हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माने जाने वाले सावन महीने की शुरुआत के साथ ही शिव भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस वर्ष सावन माह में कुल 4 सोमवार का दिव्य संयोग बन रहा है। योग शिक्षक पंडित लोकेश कुमार के अनुसार, इस बार सावन का पहला सोमवार (श्रावण कृष्ण पंचमी) बेहद खास और फलदायी रहने वाला है, क्योंकि इस दिन एक साथ 4 दुर्लभ एवं मंगलकारी योग का निर्माण हो रहा है।

​एक साथ बन रहे 4 दुर्लभ और शुभ योग

​ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस पावन दिन ग्रहों और नक्षत्रों की विशेष स्थिति के चलते कई बड़े योग बन रहे हैं:

  • हंसराज योग: देवगुरु बृहस्पति के उच्च राशि कर्क में विराजमान होने के कारण पंच महापुरुष योगों में शामिल 'हंसराज योग' बन रहा है।
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: मध्यरात्रि 12:01 बजे से सुबह 05:44 बजे तक यह योग रहेगा। इसमें किए गए दान, तप व पूजा का कभी क्षय नहीं होता।
  • सुकर्मा योग: प्रातःकाल से रात 9:13 बजे तक रहेगा। यह योग कार्यों में शुभता और सकारात्मकता लाता है।
  • धृति योग: रात 9:13 बजे से पूरी रात रहेगा। नया व्यापार, गृह प्रवेश, भूमि पूजन या खरीदारी के लिए यह अत्यंत श्रेष्ठ माना जाता है।

​चोर पंचक का साया, पर शिव कृपा से हर दोष दूर

​पंचांग के अनुसार पहले सोमवार को दिनभर 'चोर पंचक' का प्रभाव भी रहेगा। हालांकि, पंडितों का कहना है कि भगवान शिव स्वयं सर्वव्यापी हैं और उनकी पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों पर किसी भी प्रकार के पंचक या दोष का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।

जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के उत्तम मुहूर्त:

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:19 बजे से 05:01 बजे तक
  • अमृत (सर्वोत्तम) मुहूर्त: सुबह 05:44 बजे से 07:24 बजे तक
  • शुभ (उत्तम) मुहूर्त: सुबह 09:05 बजे से 10:46 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:54 बजे तक
  • शाम का सर्वोत्तम मुहूर्त: शाम 05:30 बजे से 07:11 बजे तक

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................