सद्भावना दिवस के रूप में मनाई भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती

Aug 21, 2021 - 13:40
 0
सद्भावना दिवस के रूप में मनाई भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती

मकराना (नागौर,राजस्थान/मोहम्मद शहजाद)  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76वीं जयंती शुक्रवार को सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। शहर के चमनपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के ग्रामीण व शहर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम कांग्रेस  अल्पसंख्यक विभाग के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ कि गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत रत्न संचार क्रांति के जनक थे। उन्होंने देश मे संचार क्रांति लेकर देश का डिजिटाइजेशन करने की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि गांधी देश को दुनिया का सबसे शक्तिशाली और विकसित देश बनाने के लिए काम कर रहे थे। ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष भंवराराम डूडी ने अपने संबोधन में राजीव गांधी के व्यक्तित्व और भारत में उनकी संचार क्रांति में योगदान पर प्रकाश डाला। इसके बाद असलम चौधरी के नेतृत्व में मकराना के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में ब्लॉक शहर अध्यक्ष मोहम्मद शरीफ चौधरी, दिलीपसिंह चौहान, संगठन महामंत्री मोहम्मद शफी उर्फ बबलू गैसावत, पीसीसी सदस्य अयूब गैसावत, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता सोलंकी, दिलीप सिंह चौहान, हनुमान मेघवाल, पार्षद धर्मचंद सोलंकी, अब्दुल मनान भाटी, मोहम्मद हुसैन राठौड़, पार्षद अब्दुल अजीज कुरैशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................