भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव पर थिरके भक्त : मनुष्य के जीवन में अच्छे बुरे दिन प्रभु की कृपा से आते हैं -धनवंतरि दास जी महाराज

Sep 26, 2023 - 17:47
 0
भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव पर थिरके भक्त :  मनुष्य के जीवन में अच्छे बुरे दिन प्रभु की कृपा से आते हैं -धनवंतरि दास जी महाराज

 गुरला (बद्रीलाल माली) नेशंनल हाईवे 758 स्थित मेघरास चोराया पर  चल रही पुरोहित परिवार द्वारा भागवत कथा  के चोथे दिन मंगलवार को श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।जन्म होते ही भक्त जमकर झूमे।  भक्तों ने बधाई गीत गाकर भगवान के जन्म की खुशियां मनाई। कथा प्रवाचक  परम् पूज्य श्री धन्वंतरी दास जी महाराज ने कहा कि मनुष्य के जीवन में अच्छे व बुरे दिन प्रभु की कृपा से ही आते हैं। हमे भगवान से भक्ती के अतिरिक्त ओर कुछ नही मांगना चाहिए। मंगलवार को भागवत कथा में धूम धाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया।   । कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया तो स्थान कहने के लिए मेघरास था लेकिन नजारा नंदनगरी गोकुल समान प्रतीत हो रहा था। हर तरफ कृष्ण जन्मा का उल्लास छाया हुआ था और भक्तगण खुशी से सरोबार उन्होंने कहा कि जिस समय भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था तब जेल के ताले टूट गये। पहरेदार सो गये।वासुदेव व देवकी बंधन मुक्त हो गए। प्रभु की कृपा से कुछ भी असंभव नहीं है। कृपा न होने पर प्रभु मनुष्य को सभी सुखों से वंचित कर देते हैं। भगवान का जन्म होने के बाद वासुदेव ने भरी जमुना पार करके उन्हें गोकुल पहुंचा दिया। वहां से वह यशोदा के यहां पैदा हुई शक्तिरूपा बेटी को लेकर चले आये। कृष्ण जन्मोत्सव पर नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गीत पर भक्त जमकर झूमे। धनवंतरि दास महाराज जी ने कहा कि कंस ने वासुदेव के हाथ से कन्य रूपी शक्तिरूपा को छीनकर जमीन पर पटकना चाहा तो वह कन्या राजा कंस के हाथ से छूटकर आसमान में चली गई। शक्ति रूप में प्रकट होकर आकाशवाणी करने लगी कि कंस, तेरा वध करने वाला पैदा हो चुका है भयभीत कंस खीजता हुआ अपने महल की ओर लौट गया।
 विभिन्न प्रसंगों पर सुनाई कथा : कृष्ण जन्म की कथा के पूर्व भगवान राम के अवतार की लीला का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने आदर्श स्थापित किया है, वह आज भी प्रासंगिक है। राम जन्म, ताड़का वध, राम विवाह, वनवास, रावण वध सहित राम राज्याभिषेक पर सुन्दर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि द्वापर में जब कंस के अत्याचार बढ़े तो श्रीकृष्ण ने अवतार लेकर मुक्ति दिलाई। गुरला कारोई गाडरमाला भुणास पहुना बसी हिरा खेड़ी गोलोदिया गणेश पुरा गंगापुर रायपुर मकड़ियां आदि गांवों से भक्त पहुंच रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................