ब्राह्मण युवक की हत्या के खुलासे की मांग, बैठक कर विधायक बाबूलाल बैरवा से मिले समाज के लोग

Jun 19, 2023 - 01:07
Jun 19, 2023 - 01:22
 0
ब्राह्मण युवक की हत्या के खुलासे की मांग, बैठक कर विधायक बाबूलाल बैरवा से मिले समाज के लोग

कठूमर -राजस्थान(अशोक भारद्वाज)

कठूमर उपखंड क्षेत्र के खेड़ली थाना क्षेत्र के गांव रामपुरा पाटन मे गत तीन महीने पूर्व एक स्कूल की बस में एक युवक शिवशंकर शर्मा का शव मिला था। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया था।  पुलिस ने शीघ्रता से खुलासा करने का आश्वासन देकर जाम खुलबाया था।
लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण खेड़ली ब्राह्मण समाज की बैठक हुई तथा उसके बाद कठूमर विधायक बाबूलाल बैरवा के खेड़ली निवास पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जीतू शर्मा के सानिध्य में प्रतिनिधिमंडल मिला। और शिव शंकर रामपुरा पाटन की हत्या के जांच के बारे में अवगत कराया।   विधायक  ने इस घटना को बहुत निंदनीय बताया। और पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि शीघ्र ही इस हत्या का खुलासा हो और हत्यारो को सलाखों के पीछे होना चाहिए। तथा 15 दिन के अंदर हत्या की जांच व हत्यारों को शीघ्र पुलिस गिरफ्तार करने का समाज के लोगों को आश्वासन दिया। 
इधर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कर्नल एडवोकेट ने पाटन में हुई हत्या को लेकर कहा कि शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल उच्च अधिकारी से मिलकर हत्यारों को कठोर सजा की मांग को लेकर मुलाकात करेंगे।  थानाधिकारी महावीर प्रसाद  ने बताया कि इस घटना की जांच निष्पक्ष की जाएगी शीघ्र  ही दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................