शहीद भगत सिंह की 118 वी जयंती पर प्रतिमा को माला पहनाकर पुष्प अर्पित किए
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
कस्बे के पुराने बस स्टैंड स्थित भगत सिंह सर्किल पर शहीदी आजम वीर शहीद भगत सिंह की 118 जयंती पर नवयुवकों द्वारा फूल माला चढ़ा पुष्प अर्पित कर मनाई गई।.
इस अवसर पर भरत सिंह पटेल ने पुष्प अर्पित कर कहा कि शहीद भगत सिंह का उनकी जयंती पर देश के प्रति बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता है। भारत की आजादी के लिए उनका बलिदान और अटूट समर्पण पीढ़ियों तक प्रेरित करता रहेगा। इनका लक्ष्य आजादी था, जिन्होंने अपना बलिदान देकर हासिल किया। शहीद भगत सिंह से प्रेरणा लेकर अपना लक्ष्य निर्धारित करके देश के विकास में योगदान दे सकते हैं। इस दौरान जसवंत सिंह ने पुष्प अर्पित कर सरदार भगत सिंह का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह हम जैसे युवाओं के लिए यूथ आइकन हैं, क्योंकि माफी नहीं मांगकर मौत को गले लगाया, सिर्फ वतन के लिए। उनके खून में देश की आजादी दौड़ रही थी। सबसे कम उम्र में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इस मौके पर भरत सिंह, जसवंत सिंह , सौरभ साहु , विष्णु प्रजापत , अभय चौहान , नरसी लीली, अक्कु साहु, सोनु सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।