जोनेटा में भागवत कथा में मनाया नंदोत्सव, महिलाओं ने गाए बधाई गीत

Jan 30, 2023 - 21:24
 0
जोनेटा में भागवत कथा में मनाया नंदोत्सव, महिलाओं ने गाए बधाई गीत
जोनेटा में भागवत कथा में मनाया नंदोत्सव, महिलाओं ने गाए बधाई गीत

सकट (अलवर, राजस्थान/राजेन्द्र मीणा) सकट क्षेत्र के गांव जोनेटा स्थित मंशा माता मंदिर मे मनसा माता ग्राम विकास समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से क्षेत्र की खुशहाली व सुख समृद्धि कामना के लिए चल रहे नव दिवसीय शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम के दौरान सोमवार को कथा के पांचवे दिन नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष डॉ गिरवर सिंह राठौड़ ने बताया कि नंदोत्सव को लेकर भागवत पांडाल को रंग भी रगे गुब्बारों सहित सजावटी वस्तु से सजाया गया ‌। साथ ही पंडाल के पाइपों पर माखन मिश्री से भरी हुई मटकिया लटकाइ गई। वही कथा के दौरान सजाई गई भगवान श्री कृष्ण की जीवंत झांकी के द्वारा माखन मिश्री से भरी मटकीयों को फोड़ने का चित्रण दर्शाया गया। नंदोत्सव के दौरान सजाई गई भगवान श्री कृष्ण वासुदेव जी बाल गोपाल आदि की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही। सरपंच ने बताया कि नंदोत्सव के दौरान महिलाओं ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, कान्हा की सुन के मैं आई यशोदा मैया ले ले बधाई जैसे बधाई गीत गाए और पुष्प व गुलाल वर्षा कर जमकर नृत्य किया और भगवान के जयकारे लगाए नंदोत्सव से पहले कथावाचक संत रामतारा दास महाराज बनारसी ने श्रद्धालुओं को राजा दशरथ के चारों पुत्र भगवान श्री राम लक्ष्मण भरत और शत्रुघ्न के जन्म की कथा का प्रसंग सुनाने के साथ ही भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सवों की कथा का प्रसंग बड़े ही रोचक ढंग से सुनाया कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा का समापन 3 फरवरी को पूर्णाहुति व भंडारे के साथ होगा। बांके बिहारी मंदिर के महंत देवा दास महाराज, प्रभु दास महाराज, रामराज भारती, विजय सिंह बाबा, मनोहर लाल शर्मा, लल्लू राम शर्मा, घनश्याम शर्मा, राधेश्याम शर्मा, झंडू राम मीणा, रिंकू सेन, गोपाल प्रसाद लाटा, संदीप शर्मा, बाबूलाल मीणा, बद्री प्रसाद बैंसला, मुकेश शर्मा, श्याम जोनेटा, रमेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है