प्रधानमंत्री आवास की राशि ट्रांसफर के लिए मांगी 20 हजार की रिश्वत: सचिव और उपसरपंच ट्रेप

Jan 31, 2023 - 17:51
 0
प्रधानमंत्री आवास की राशि ट्रांसफर के लिए मांगी 20 हजार की रिश्वत: सचिव और उपसरपंच ट्रेप

प्रधानमंत्री आवास की अंतिम किश्त खाते में ट्रांसफर करने के एवज में यह राशि पंचायत सचिव ब्रजेश गौतम ने उपसरपंच कुलदीप तिवारी के माध्यम से ली थी। सचिव ने जैसे ही रिश्वत की रकम उपसरपंच से लिया, उसी समय लोकायुक्त की टीम ने दोनों को  रंगेहाथों दबोच लिया।लो कायुक्त की टीम ने बरौदा सचिव ब्रजेश गौतम और उपसरपंच कुलदीप तिवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

लोकायुक्त जबलपुर डीएसपी दिलीप झरवड़े ने बताया कि ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बरौदा निवासी गया प्रसाद लोधी से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की अंतिम किश्त चालीस हजार रुपये की राशि हितग्राही के खाते में ट्रांसफर करने के एवज में पंचायत सचिव ब्रजेश गौतम ने उपसरपंच कुलदीप तिवारी के माध्यम से हितग्राही से 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। हितग्राही ने पूरे मामले की शिकायत जबलपुर पहुँचकर लोकायुक्त से किया था।

सोमवार को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने उमरियापान भारतीय स्टेट बैंक के पास सचिव और उपसरपंच को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। लोकायुक्त ने दोनों आरोपियों को सिहोरा रेस्ट हाउस लेकर आई गई और यही पूरी कार्रवाई किया।कार्रवाई में लोकायुक्त निरीक्षक मंजू तिर्की और निरीक्षक स्वप्निल दास की अहम भूमिका रही।

  • रिपोर्टर- सत्येंद्र बर्मन

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है