सरकार का बड़ा ऐलान: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा 13000 रुपए मानदेय

2005 में मिलते थे 500 रुपए - गौरतलब कि वर्ष 2005 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन सिर्फ 500 रुपए था। 2008-09 में 1500 रुपए हुआ। साल 2018 में कार्यकर्ता का मानदेय 10 हजार रुपए किया गया। आपको बता दें कि यह सारी बढ़ोतरी चुनावी वर्षों में हुई है।

Jun 12, 2023 - 18:13
 0
सरकार का बड़ा ऐलान: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा 13000 रुपए मानदेय

भोपाल (मध्यप्रदेश) चुनावी साल में मध्यप्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। अब उन्हें रु13000 मासिक वेतन दिया जाएगा। आंगनबाड़ी सहायिकाओं का वेतन बढ़ा कर रु6500 कर दिया है। अभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रु10000 और सहायिकाओं को रु 5000 मासिक मानदेय मिलता है।
मानदेय बढ़ाने का ऐलान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को भोपाल के भेल मैदान में किया। इतना ही नहीं सेवानिवृत्त होने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सवा लाख रुपए राशि भी दी जाएगी। जबकि आंगनबाड़ी सहायिकाओं को रु100000 राशि दी जाएगी। दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले प्रदेश भर से हजारों की संख्या में आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आई थी। वे खुली धूप में अपनी मांगों को मनवाने के लिए अड़ी हुई थीं।
सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदर्शन स्थल में पहुंचे और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए कई ऐलान किए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आंगनबाड़ी सहायिका को पदोन्नति में आरक्षण 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करेंगे। कार्यकर्ता और सहायिकाओं का स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा रु500000 का कराया जाएगा।
एक आंगनबाड़ी सहायिका ने कहा कि हमें नियमित कर्मचारी का दर्जा मिलना चाहिए। जैसे सरकारी कर्मचारियों को हर सुविधा का लाभ मिलता है, वैसे ही हमें भी सरकारी कर्मचारी बनाया जाए और उन सुविधाओं का लाभ दिया जाए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है