गायत्री शक्तिपीठ के प्रथम मुख्य ट्रस्टी रूपकिशोर ने विवाह की 75वीं वर्षगांठ मनाई
राजगढ (अलवर/अनिल गुप्ता) कस्बे के माचाड़ी सड़क मार्ग पर स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर मे शक्तिपीठ के प्रथम ट्रस्टी रूपकिशोर विजय ने अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ सैंकडों लोगों की मौजूदगी और गायत्री मंत्रोच्चारण एवं हवन यज्ञ कर 75वीं विवाह की वर्षगांठ धूमधाम से मनाई।
इस मौके पर गायत्री शक्तिपीठ परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया तथा सहभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रमाकांत विजय, प्रीति विजय, मुख्य ट्रस्टी मीना खंडेलवाल, प्रमोद, रितु,गगन,सुरभि,अंजली, रजत,पीयूष सहित अन्य गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद थे।