गोविन्दगढ़ CHC में जेबकतरी: ओपीडी के बाहर खड़े मरीज की जेब से 20 हजार रुपए चुराने की कोशिश, पुलिस जांच जारी

Feb 28, 2026 - 16:37
 0
गोविन्दगढ़ CHC में जेबकतरी: ओपीडी के बाहर खड़े मरीज की जेब से 20 हजार रुपए चुराने की कोशिश, पुलिस जांच जारी

गोविन्दगढ़ कस्बे की सीएचसी में शनिवार को एक मरीज की जेब से 20 हजार रुपए चुराने का प्रयास किया गया। ओपीडी के बाहर लाइन में खड़े मरीज की जेब से एक 8 वर्षीय बालक ने नोटों की गड्डी निकाल ली, लेकिन गड्डी नीचे गिर जाने से वह पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित मरीज अपनी जांच और दवाइयों के खर्च के लिए लगभग 20 हजार रुपए नकद लेकर अस्पताल आया था। वह ओपीडी के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था, तभी पास खड़े बालक ने उसकी जेब से नोटों की गड्डी निकाल ली।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बालक को संरक्षण में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि क्या यह बालक किसी संगठित गिरोह का सदस्य है या किसी बड़े अपराधी के इशारे पर ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है