धौलान टीम ने जीता सकट प्रीमियर लीग प्रथम 2026 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच

Feb 28, 2026 - 15:23
 0
धौलान टीम ने जीता सकट प्रीमियर लीग प्रथम 2026 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच

सकट (अलवर )  सकट कस्बे की आसान की डूंगरी ख़ाक नाथ बाबा मंदिर के पास स्थित पीएम श्री राउमावि के खेल मैदान में शनिवार को सकट प्रीमियर लीग प्रथम 2026 किक्रेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। आयोजक प्रकाश व जितेंद्र सैनी ने बताया कि किक्रेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच धौलान व सकट ख़ाक नाथ क्रिकेट क्लब टीम के बीच खेला गया जिसमें धौलान टीम के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि सकट प्रीमियर लीग प्रथम 2026 क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत सकट सहित नारायणपुर नाथलवाड़ा,बीधोता, देवती, राजपुर बड़ा, कुंडला, रामसिंहपुरा, जोनेटा, खेड़ली, धौलान आदि गांवों की 16  टीमें भाग ले रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए यह क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिससे कि ग्रामीण प्रतिभाओं को भी खेलों में आगे पहुंचने का मौका मिले।

प्रतियोगिता उद्घाटन समारोह के मुख्यअतिथि समाज सेवी आदीवासी सेवा संस्था राजगढ़ के सुखराम मीणा थे। वहीं विशिष्ट अतिथि कैलाश मेघवाल, गिर्राज ठेकेदार, बाबूलाल मीणा, दिनेश सैनी, दुर्गेश सैनी, योगेश शर्मा, आशीष मीणा, विष्णु शर्मा, सुखराम बनी रहे। अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि फूल चंद सैनी ने की। मंच संचालन प्रमोद सैनी ने किया। क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को 31 हजार रुपए एवं ट्रॉफी वह उप विजेता टीम को 15 हजार रुपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। वही प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का समापन 3 मार्च को होगा। ‌ इस मौके पर हरि ओम, महेंद्र, कमलेश, पप्पू, सीएल चौधरी, रामफूल, नरेश, ललतेश, रोशन, राजेश, गिर्राज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है