रैली , नुक्कड़ नाटक, रंगोली से मतदाताओं को किया जागरूक

Nov 23, 2023 - 17:31
 0
रैली , नुक्कड़ नाटक, रंगोली से मतदाताओं को किया जागरूक

गुरला (बद्री लाल माली)            

 विधानसभा चुनाव 2023 के  लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे,स्वीप कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर  के तत्वाधान में आज मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।  प्रधानाचार्य उर्मिला जोशी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर विद्यालय प्रांगण से  रवाना किया।

रैली सहायक लीडर ट्रेनर (स्काउट) प्रेम शंकर जोशी व्याख्याता (शारीरिक शिक्षा) सुनील खोईवाल के निर्देशन में हाथों में मतदाता जागरूकता के नारे लिखित तख्क्तियां, बैनर लेकर जोरदार नारे लगाते हुए सुभाष नगर, आरसी व्यास कॉलोनी के प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए सार्वजनिक स्थल शिवाजी गार्डन पर पहुंची, जहां स्वीप प्रभारी महावीर प्रसाद जीनगर के नेतृत्व में ममता शर्मा, नीलम परिहार, इंदिरा शर्मा,वी.टी.रेखा पौडेल, किरण चौहान ने आकर्षक रंगोलीयां बनाकर ,नुक्कड़ नाटकों  के प्रदर्शन के माध्यम से जनसाधारण को मतदान करने हेतु जागरूक किया। श्रीनाथ सर्कल पर भी रंगोलियां बनाकर तथा मतदान जागरूकता के मधुर गीत संगीतों के माध्यम से प्रेम के बदले जनसाधारण को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नाहर सिंह मीणा, कुसुम तोदी, सोनू खटीक ,भारती शर्मा, विकास जोशी, दिनकर व्यास विशेष सहयोग रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................